महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 5,192 नये मामले, 46 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 5,192 नये मामले, 46 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 5,192 नये मामले, 46 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 25, 2021 4:02 am IST

ठाणे, 25 अप्रैल (भाषा) ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,192 मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र के इस जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या 4,46,376 हो गई है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को सामने आए इन नये मामलों के अलावा संक्रमण से 46 और मरीजों की जान चली गई। जिल में मृतक संख्या बढ़कर 7,232 हो गई है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में संक्रमण से मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने स्वस्थ हो चुके और उपचाराधीन मरीजों के ब्यौरे उपलब्ध नहीं कराए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, कोविड-19 के मामले 76,678 हैं और मृतक संख्या 1,447 है।

भाषा

नेहा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में