महाराष्ट्र: युवती से यौन तुष्टि की मांग करने वाले अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र: युवती से यौन तुष्टि की मांग करने वाले अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र: युवती से यौन तुष्टि की मांग करने वाले अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: March 12, 2021 3:20 pm IST

लातूर, 12 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में लातूर जिला परिषद के जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ नौकरी के बदले युवती से यौन तुष्टि की मांग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

23 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी जोकि एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षक थे।

एक अधिकारी ने बताया कि पिता की मौत के बाद युवती ने मुआवजा आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुनिल नागेश खमितकर ने कथित तौर पर युवती की नियुक्ति को लटकाया जबकि सूची में उसका नाम था और पद भी रिक्त था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने युवती से घूस मांगा लेकिन उनके पास उसे देने को पैसे नहीं थे।

उन्होंने कहा कि खमितकर ने कथित तौर पर 22 जनवरी को युवती को जिला परिषद कार्यालय बुलाया और नौकरी का नियुक्ति पत्र देने के ऐवज में यौन तुष्टि की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शिवाजीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को खमितकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

भाषा शफीक उमा

उमा


लेखक के बारे में