टूटकर महिला की नाक में फंसा RTPCR टेस्ट किट का टुकड़ा, परिजनों ने डॉक्टर पर किया हमला

टूटकर महिला की नाक में फंसा RTPCR टेस्ट किट का टुकड़ा, परिजनों ने डॉक्टर पर किया हमला

टूटकर महिला की नाक में फंसा RTPCR टेस्ट किट का टुकड़ा, परिजनों ने डॉक्टर पर किया हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: May 23, 2021 1:29 pm IST

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में रविवार को आरटी-पीसीआर जांच के दौरान एक महिला को हुई असुविधा से गुस्साए उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के साथ मारपीट की, जिसके बाद घटना के सिलसिले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More: ‘पीएम मोदी और सीएम शिवराज कर रहे आंसू बहाने का ड्रामा’, पूर्व सीएम ने कहा- रोनी सूरत बनाकर जनता को गुमराह ना करें

विरार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का नमूना लिए जाने के दौरान नमूना लेने वाली काठी का एक हिस्सा टूट गया और उसके नाक में फंस गया, जिसके बाद उसके संबंधियों ने अर्द्ध चिकित्साकर्मी के साथ बदतमीजी की और वहां पहुंचे एक डॉक्टर से साथ मारपीट की।

Read More: चक्रवाती तूफान ‘यास’ मचा सकता है तबाही! PM मोदी ने ली हाई लेवल मीटिंग, लोगों को सुरक्षित जगह भेजने कहा 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिकारी ने बताया कि महिला के परिजन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More: बेशकीमती डायमंड बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"