महाराष्ट्र : ठाणे में नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र : ठाणे में नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र : ठाणे में नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 18, 2020 3:05 pm IST

ठाणे, 18 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 11.49 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) लक्षमीकांत पाटिल ने बताया कि मुम्ब्रा में नकली नोट बदलने की खुफिया सूचना मिलने के बाद ठाणे पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने जाल बिछाया और मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मूल्य के नकली नोट मिले जिनकी कीमत 11.49 लाख रुपये है और इन्हें मुज्जमिल मोहम्मद साल्हे सर्वे (40), मुजफ्फर शौकत पवास्कर (41),प्रवीण परमार (43) और नसरीन इम्तियाज काजी (41) के पास से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि सर्वे और काजी मुंबई के रहने वाले हैं जबकि अन्य दो मुंबई के आसपास के निवासी हैं।

पुलिस ने चारों गिरफ्तार आरोपियों से सात मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि नकली नोट परमार ने पवास्कर की मदद से स्कैनर प्रिंटर से छापे थे।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में