महाराष्ट्र: पुलिस से भाग रहे व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर

महाराष्ट्र: पुलिस से भाग रहे व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर

महाराष्ट्र: पुलिस से भाग रहे व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: October 14, 2020 11:34 am IST

ठाणे, 14 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस से बचकर भाग रहे 24 वर्षीय व्यक्ति को तेज गति से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना मंगलवार तड़के घोडबंदर मार्ग पर हुई। गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों ने देखा कि आशीष चंद पठान नाम का व्यक्ति प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेच रहा है। उन्हें देख पठान वहां से भागने लगा और इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

इस घटना में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बाद में ट्रक चालक को कसारवडावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भाषा

मानसी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में