महाराष्ट्र: भिवंडी में बिजली के तार के संपर्क में आने से नौ लोग जख्मी

महाराष्ट्र: भिवंडी में बिजली के तार के संपर्क में आने से नौ लोग जख्मी

महाराष्ट्र: भिवंडी में बिजली के तार के संपर्क में आने से नौ लोग जख्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 27, 2020 2:10 pm IST

ठाणे, 27 दिसंबर (भाषा) ठाणे के भिवंडी में एक कंपनी के नौ मजदूर बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद जलने से जख्मी हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पदघा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार सुबह वा‍शेरे इलाके में कंपनी के गोदाम में हुई और सभी नौ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

अधिकारी ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज करने के लिए उन्होंने एक टीम भेजी है।

भाषा शुभांसि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में