महाराष्ट्र: नदी से प्लास्टिक थैले में रखे तीन हथगोले बरामद

Ads

महाराष्ट्र: नदी से प्लास्टिक थैले में रखे तीन हथगोले बरामद

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 01:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

सातारा, 18 मई (भाषा) महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड तहसील में कोयना नदी से एक प्लास्टिक थैले में रखे तीन छोटे हथगोले (ग्रेनेड) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कराड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति सोमवार को नदी में मछली पकड़ रहा था तभी उसके जाल में यह थैला फंस गया। जब व्यक्ति ने इसे खोला तो उसके भीतर तीन हथगोले रखे मिले। इसके बाद व्यक्ति ने यह जानकारी पुलिस को दी।

अधिकारी ने बताया कि हथगोलों के पिन उसमें लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि हथगोलों को नष्ट कर दिया गया है और इसके नमूने फॉरेसिंक विभाग को जांच के लिए भेज दिए गए हैं। भाषा स्नेहा नरेश

नरेश