महाराष्ट्र: ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत
महाराष्ट्र: ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत
पालघर (महाराष्ट्र), 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में जवाहर-तलवाडा रोड पर कंटेनर ट्रक से टकराने के बाद ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात विक्रमगढ़ तहसील में हुआ।
स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा निहारिका धीरज
धीरज

Facebook


