महाराष्ट्र: तडोबा अभयारण्य में अवैध रूप से सफारी कराने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: तडोबा अभयारण्य में अवैध रूप से सफारी कराने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: तडोबा अभयारण्य में अवैध रूप से सफारी कराने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: December 2, 2020 12:07 pm IST

चंद्रपुर, दो दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य में कथित रूप से अवैध तरीके से जंगल सफारी कराने के लिये वन रक्षक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अभयारण्य के सहायक वन संरक्षक महेश खोरे ने कहा कि चिमूर पुलिस ने अभयारण्य के नवेगांव गेट पर तैनात वन रक्षक टेकचंद सोनुले और निजी एजेंट सचिन कोएचाड़े को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा कि कोएचाड़े प्रशासन की अनुमति के बिना कुछ पर्यटकों को जंगल सफारी कराने अभयारण्य आया था और उसने प्रवेश की अनुमति देने के लिये वन रक्षक को 9,000 रुपये दिए थे।

उन्होंने कहा, ”हमने बिना अनुमति सफारी के लिये आंतरिक क्षेत्र में घुसने वाले निजी एजेंट को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दोनों पहले भी इसी प्रकार कई बार अवैध रूप से सफारी करा चुके हैं।”

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद इस संबंध में विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में