महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए, आठ और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए, आठ और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए, आठ और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 20, 2021 4:26 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जुलाई (भाषा) ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 287 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 5,40,964 हो गई।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। जिले में संक्रमण के कारण कुल 10,920 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 2.01 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,28,628 हो गए और 2,945 लोगों की मौत हो गई।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में