प्रेमी- प्रेमिका की एक साथ हुई विदाई, एक डोली पर तो दूसरा गया अर्थी पर, फंदे पर झूलने से पहले भेजी सेल्फी

प्रेमी- प्रेमिका की एक साथ हुई विदाई, एक डोली पर तो दूसरा गया अर्थी पर, फंदे पर झूलने से पहले भेजी सेल्फी

प्रेमी- प्रेमिका की एक साथ हुई विदाई, एक डोली पर तो दूसरा गया अर्थी पर, फंदे पर झूलने से पहले भेजी सेल्फी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 5, 2021 12:56 pm IST

हमीरपुर (उप्र), पांच जून (भाषा) । हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना में प्रेमिका की शादी से क्षुब्ध एक युवक ने शुक्रवार की रात पेड़ से फांसी  लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। ललपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के युवक लक्ष्मी प्रजापति (20) ने शुक्रवार की रात एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

Read More News:  नहीं चला मध्यप्रदेश का मैजिक…आखिर सामाजिक, शिक्षा और आर्थिक मोर्चे पर दूसरे राज्यों से क्यों पिछड़ा मध्यप्रदेश? 

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि युवक लक्ष्मी प्रजापति राजस्थान की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और महोबा जिले की एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार को युवक राजस्थान से अपने घर आ रहा था, तभी उसे शादी के बाद प्रेमिका की विदाई की सूचना मिली और उसने बस से उतर कर पहले गले में फांसी का फंदा लगाकर मोबाइल फोन से सेल्फी खींचकर फोटो परिजनों और दोस्तों को भेजी, फिर उसी फंदे से झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Read More News:  जड़ी-बूटी के बड़े जानकार हैं ये शख्स, कभी नहीं खाई Allopathy की दवा, लेकिन लगवाई कोरोना वैक्सीन

यादव ने बताया कि युवक के शव को आज पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

 


लेखक के बारे में