घरेलू विवाद में रिश्तेदार की हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

घरेलू विवाद में रिश्तेदार की हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

घरेलू विवाद में रिश्तेदार की हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: May 12, 2021 6:04 am IST

मुंबई, 12 मई (भाषा) मुंबई के अंधेरी इलाके में घरेलू विवाद में रिश्तेदार की हत्या करने के आरोपी 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी और आरोपी अपने रिश्तेदार के साथ मारपीट करता था।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी। गुस्से में आकर आरोपी ने अपने संबंधी से मारपीट की जिसके कारण वह अचेत हो गए।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पीड़ित को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुरभि मानसी

मानसी


लेखक के बारे में