उत्तर प्रदेश के एक गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के एक गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के एक गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 14, 2021 8:51 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिला के एक गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना प्रभारी (एसएचओ) श्यामवीर सिंह ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को पुरमाफी गांव में हुई। आरोपी की उम्र करीब 35 साल है।

उन्होंने बताया कि अनुज कुमार की पत्नी पिंकी (35) ने जब उसके शराब पीने पर आपत्ति जतायी तो अनुज ने कुदाल से वारकर पिंकी की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ झिंझाना पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में