झगड़े के बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

झगड़े के बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

झगड़े के बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 7, 2020 10:19 am IST

ठाणे, सात दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 19 साल की पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 20 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजल अंसारी के रूप में की गयी है । अंसारी को अपनी पत्नी सुरैया के चरित्र पर संदेह था और इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था ।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात को भी दोनों के बीच ऐसा ही झगड़ा हुआ जिसके बाद अंसारी ने सुरैया की गला घोंट कर हत्या कर दी ।

पुलिस ने बताया कि अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में