मुंबई में 12 लाख रुपये के मेफेड्रोन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में 12 लाख रुपये के मेफेड्रोन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में 12 लाख रुपये के मेफेड्रोन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: June 15, 2021 3:08 pm IST

मुंबई, 15 जून (भाषा) मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने 100 ग्राम मेफेड्रोन के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत अवैध बाजारों में लगभग 12 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएनसी की आजाद मैदान इकाई ने सोमवार शाम गोवंडी में निगम वार्ड कार्यालय के पास जाल बिछाया और मोहसिन कय्यूम सैयद (35) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मेफेड्रोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई। अधिकारी ने बताया कि सैयद पर पिछले दो साल से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने का संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा कृष्ण दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में