बलिया में युवक ने की आत्महत्या

बलिया में युवक ने की आत्महत्या

बलिया में युवक ने की आत्महत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 24, 2021 7:32 am IST

बलिया (उप्र), 24 मई (भाषा) जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में 23 साल के युवक ने कथित रूप से प्रेम प्रसंग को लेकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सहतवार थाना के प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में रविवार दोपहर खलीफा साहनी (23) का शव उसके डेरे में गमछे से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि खलीफा रविवार सुबह घर पर भोजन करने के बाद डेरे पर चला गया था तथा वहां उसने यह कदम उठा लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है।

भाषा सं जफर मनीषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में