पालघर में अस्पताल में हंगामा करने पर एक व्यक्ति हिरासत में

पालघर में अस्पताल में हंगामा करने पर एक व्यक्ति हिरासत में

पालघर में अस्पताल में हंगामा करने पर एक व्यक्ति हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: May 9, 2021 1:21 pm IST

पालघर, नौ मई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक निजी कोविड-19 अस्पताल में एक मरीज के इलाज संबंधी बिल पर विवाद को लेकर हंगामा करने और कर्मियों के साथ हाथापाई करने के आरोप में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना बोईसर में हुई है और व्यक्ति के खिलाफ अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

बोईसर एमआईडीसी थाने के अधिकारी ने बताया, “ इस व्यक्ति ने कंप्यूटर तोड़ दिया और अस्पताल के प्रबंधक के साथ हाथापाई की। अस्पताल में 35 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है और कर्मियों ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और ऐसा करने में विफल रहने पर हड़ताल करने की धमकी दी है।”

उन्होंने कहा, “ हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

भाषा नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में