पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: February 26, 2021 7:15 am IST

बांदा (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) जिले के गिरवां क्षेत्र स्थित हुसेनपुर गांव में एक युवक ने पड़ोसियों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हुसेनपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम युवक इमामी (20) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने युवक की मां हसीना के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर मामूली झगड़े में पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। एसएचओ ने बताया कि युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।

भाषा सं आनन्द पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में