संपत्ति विवाद पर व्यक्ति ने बुजुर्ग पिता की हत्या की, गिरफ्तार

संपत्ति विवाद पर व्यक्ति ने बुजुर्ग पिता की हत्या की, गिरफ्तार

संपत्ति विवाद पर व्यक्ति ने बुजुर्ग पिता की हत्या की, गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: February 24, 2021 3:38 pm IST

नागपुर, 24 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में संपत्ति विवाद को लेकर अपने 73 वर्षीय पिता की हत्या करने के बाद बुधवार को एक व्यक्ति ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिन में साढ़े ग्यारह बजे के करीब हुई जब शेख युनूस शेख यूसुफ (50) की अपने पिता शेख यूसुफ महबूब बसीर के साथ तीखी बहस हो गयी और गुस्से में आकर उसने अपने पिता को चाकू घोंप दिया।

उन्होंने कहा कि शेख यूसुफ महबूब बसीर की चार बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे ने उनकी हत्या कर दी। वह किसी संपत्ति को बेचे जाने के बाद मिली रकम में अपनी हिस्सेदारी चाहता था।

आरोपी बेरोजगार है और कुछ महीने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने पिता के यहां रहने लगा था।

अपने पिता पर हमले के बाद आरोपी ने गणेशपेठ थाने में समर्पण कर दिया और उसके खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है ।

भाषा आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में