नक्सली गुरु अरविंदजी की मौत ,हुआ ऑडियो जारी

नक्सली गुरु अरविंदजी की मौत ,हुआ ऑडियो जारी

नक्सली गुरु अरविंदजी की मौत ,हुआ ऑडियो जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 25, 2018 9:01 am IST

छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में नक्सलियों के गुरु माने जाने  करोड़ों रुपए के इनामी नक्सली अरविंदजी के मौत की नक्सलियों ने पुष्टि की है. उन्होंने एक  ऑडियो जारी कर कहा है कि नक्सलियों के सबसे बड़े नेताओं में से एक अरविंद जी की मौत हो गयी है। ज्ञात हो की अरविन्द को नक्सलवाद का गुरु माना जाता है वो कई  आपराधिक वारदातों में लिप्त इनामी नक्सली माने जाते थे।

ये भी  पढ़े – प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर

  कुछ  दिनों से छत्तीसगढ़ में अरविन्द की मौत को लेकर प्रशासनिक गलियारे  चर्चा तेज  थी। जिसे नक्सलियों ने आज ऑडियो जारी कर पुष्ट कर दिया है कि अरविन्द जी की मौत लम्बी बीमारी के कारण हो गयी है। आपको बता दें कि पोलित ब्यूरो मेंबर अरविंदजी लंबे समय से झारखंड के बूढा पहाड़ में अपना ठिकाना बनाया हुए था. मौत के बाद नक्सलियों ने वहीं उनका अंतिम संस्कार किया. नक्सलियों का आरोप है कि अरविंद की मौत के बाद भी उनके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया गया.

WEB TEAM IBC24


लेखक के बारे में