मायावती 13 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, जोगी के साथ लेंगी आमसभा

Ads

मायावती 13 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, जोगी के साथ लेंगी आमसभा

  •  
  • Publish Date - September 23, 2018 / 02:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बसपा में गठबंधन होने के बाद गठबंधन की पहली आमसभा बिलासपुर में होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी। वे 13 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री और जोगी कांग्रेस के संस्थापक अजीत जोगी के साथ संयुक्त सभा में शामिल होंगी।

बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो चुका है। इसके तहत राज्य की 55 सीटों पर जेसीसी और 35 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ने जा रही है। अब कौन सी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी इसका फैसला 25 सितंबर तक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

जेसीसीजे के अध्यक्ष अजीत जोगी ने बताया कि बसपा और जेसीसी के गठबंधन से राज्य में नए समीकरण बने हैं25 सितंबर तक यह फाइनल हो जाएगा कि किस सीट से बीएसपी और किस सीट से हम लड़ेंगे। हालांकि उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में थोड़ा वक्त लगेगा। जोगी ने कहा कि सोमवार को बिलासपुर में बैठक आयोजित की गई है।

जाएगी। बसपा के प्रभाव वाले सीट पर जेसीसी या जेसीसी की प्रभाव वाली सीट पर बसपा प्रत्याशी लड़ने के सवाल पर जोगी ने कहा कि जब हम दोनों पार्टियों का दिल मिल गया है तो एक-दो सीट एडजेस्ट करने में कोई समस्या नहीं होगी।

वेब डेस्क, IBC24