बिलासपुर में गरजी मायावती, कहा- 15 साल में भाजपा ने कोई विकास नहीं किया

बिलासपुर में गरजी मायावती, कहा- 15 साल में भाजपा ने कोई विकास नहीं किया

बिलासपुर में गरजी मायावती, कहा- 15 साल में भाजपा ने कोई विकास नहीं किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: October 13, 2018 8:40 am IST

बिलासपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बिलासपुर में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी तक यहां दलित और आदिवासी विरोधी सरकारें बनती रही है। भाजपा के शासन में आदिवासी और धार्मिक अल्पसंख्यकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा ने दलितों का आरक्षण कम किया, पूंजीवादी सरकार रही है। छत्तीसगढ़ में 15 साल में भाजपा ने कोई विकास नहीं कियासही पार्टी की सरकार नहीं होने के कारण दलितों और अन्य पिछड़े लोगों की उपेक्षा की गई है। भाजपा ने चुनावी वायदों पर अमल नहीं किया।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, असम से आया दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि काला धन नहीं आया, महंगाई नहीं रोक पाए, किसानों को लाभ नहीं हुआ। जबकि नोटबंदी ने लोगों को और गरीब, बेरोजगार और गरीब बना दिया। भाजपा राफेल घोटाले का जवाब नहीं दे सकी। देश में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं हो रही है जो लोकतंत्र के लिए कलंक है और भाजपा सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में