कोरोना के संदिग्ध मरीजों का उपचार कर रहे मेडिकल वर्कर की टीम को किया गया आइसोलेट

कोरोना के संदिग्ध मरीजों का उपचार कर रहे मेडिकल वर्कर की टीम को किया गया आइसोलेट

कोरोना के संदिग्ध मरीजों का उपचार कर रहे मेडिकल वर्कर की टीम को किया गया आइसोलेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 6, 2020 4:34 am IST

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज में कोरोना के संदिग्ध मरीजों का उपचार कर रहे मेडिकल वर्करों की टीम अगले 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में भेज दी गई है। जगदलपुर के एक निजी रिसॉर्ट में इनके आइसोलेशन का इंतजाम किया गया है 5 दिनों बाद इनकी पहली टेस्ट रिपोर्ट आएगी जिसके बाद सामान्य होने पर इन कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में जाने की अनुमति भी होगी।

ये भी पढ़ें: इस साल नहीं बढ़ रहा तापमान, पिछले साल की तुलना में 5 डिग्री सेल्सियस तक कम

हालांकि जगदलपुर में जिन भी मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है उन सभी की रिपोर्ट फिलहाल नेगेटिव है, लेकिन आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक उनका इलाज जारी है, जब तक की उनकी सभी संदिग्ध लक्षण नेगेटिव न आ जाएं।

ये भी पढ़ें: न्यायधानी में धारा 144 का उल्लंघन, जुआ खेल रहे 5 युवक गिरफ्तार, 23 …

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण की संभावना में 200 बिस्तरों का अलग अस्पताल भी तैयार किया गया है और अब तक 170 के करीब मरीजों के सैंपल का परीक्षण भी किया जा चुका है कोरोना संक्रमण की संभावित सूची में शामिल मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: तेंदुए ने किया मासूम पर हमला, ग्रामीणों के आने पर चढ़ा पेड़ पर, अज्…

पहली टीम के 12 हेल्थ वर्कर अगले 14 दिनों तक आइसोलेशन में गए हैं जबकि अगली टीम की ड्यूटी इन संदिग्ध मरीजों के इलाज में लगा दी गई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com