मंत्री और अमित शाह, क्या है इस तस्वीर के मायने

मंत्री और अमित शाह, क्या है इस तस्वीर के मायने

मंत्री और अमित शाह, क्या है इस तस्वीर के मायने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 12, 2017 2:13 pm IST

 

छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने एक तस्वीर ट्वीट की है… जिसमें वो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बड़ी ही आत्मीयता से मिलते नजर आ रहे है… इस तस्वीर पर लिखा है… माननीय अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन के लिए सहृदय आभार हालांकि ये एक सामान्य तस्वीर है… लेकिन इसके कई मायने भी है… दरअसल पिछली बार अमित शाह के प्रदेश दौरे के दौरान मीडिया में जो कुछ दिखा और छपा… उससे ऐसी तस्वीर बनी… कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अजय चंद्राकर से बेहद नाराज है… लेकिन इस बार अमित शाह के साथ अजय चंद्राकर का व्यवहार बेहद ही आत्मीय रहा… अमित शाह जब रवाना हो रहे थे तब उन्होंने एयरपोर्ट पर अजय चंद्राकर से बात की और कहा… कि सब ठीक है ना… जाहिर है… अजय चंद्राकर ने इस तस्वीर को ट्वीट कर ये बताने की कोशिश की है… कि उनके और अमित शाह के बीच अच्छी केमेस्ट्री है। 

 


लेखक के बारे में