गिरफ्तारी वारंट के बाद मंत्री सुरेंद्र पटवा ने दी सफाई, कहा- चुनाव के चलते नहीं दे पाया था देनदारों की रकम

गिरफ्तारी वारंट के बाद मंत्री सुरेंद्र पटवा ने दी सफाई, कहा- चुनाव के चलते नहीं दे पाया था देनदारों की रकम

गिरफ्तारी वारंट के बाद मंत्री सुरेंद्र पटवा ने दी सफाई, कहा- चुनाव के चलते नहीं दे पाया था देनदारों की रकम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: December 9, 2018 2:20 pm IST

भोपाल। अदालत ने मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चेक बाउंस के 30 मामलों में वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। इनमें से करीब 15 मामलों में गिरफ्तारी वारंट है। राजनीतिक मामलों के लिए गठित विशेष अदालत ने न्यायधीश सुरेश सिंह ने ये आदेश दिए हैं।

ये सभी मामले इंदौर की अदालत में लंबित थे। हाल ही में इन्हें भोपाल की अदालत में स्थानांतरित किया गया है। विभिन्न देनदारियों के तहत सुरेंद्र पटवा ने करीब 30 लोगों को करोड़ों रुपए के चेक दिए थे। चेक बाउंस और गिरफ्तारी वारंट की जानकारी लगने के बाद पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा ने अपनी सफाई दी है।

यह भी पढ़ें : भारतीय रेल ने शुरू किया कालका-शिमला हैरिटेज ट्रेन,11 दिसंबर से रोजाना चलेगी पारदर्शी ट्रेन 

पटवा ने कहा कि चुनावी व्यवस्थाओं के चलते वो देनदारों का पैसा नहीं दे पाए थे, लेकिन अब अपने वकीलों के जरिए कोर्ट में गुहार लगाकर उचित मदद मांगेगे औऱ जल्द ही सभी देनदारों का सेटलमेंट करेंगे। वहीं पटवा ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। खुद की भोजपुर विधानसभा सीट के परिणामों पर पटवा ने दावा किया कि वो कम से कम 20 हजार के अंतर से जीतेंगे।


लेखक के बारे में