Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन इलाकों में बंद रहेगी सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन इलाकों में बंद रहेगी सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन इलाकों में बंद रहेगी सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: गणेश विसर्जन झांकी में जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन इलाकों में बंद रहेगी सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी /image: Social Media

Modified Date: September 28, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: September 28, 2026 11:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • गणेश झांकी के चलते शाम 6 बजे से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
  • झांकी रूट पर सभी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
  • श्रद्धालुओं के लिए कई जगह पार्किंग और वैकल्पिक रूट तय

रायपुर। Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: राजधानी रायपुर में आज यानि सोमवार 28 सितंबर को गणेश झांकी चल समारोह के चलते शहर में शाम 6 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। यातायात पुलिस (Raipur Traffic Advisory) ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं।

ASP, DSP रहेगी सेक्टर सुरक्षा प्रभारी (Ganesh Jhanki Route 2026)

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा के मद्देनज़र शहर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। पूरे इलाके को चार सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी ASP और DSP स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सादी वर्दी में क्राइम ब्रांच के जवान भी तैनात रहेंगे।

इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध (Ganesh Visarjan Route Map)

Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory DCP ट्रैफिक अर्चना झा ने जानकारी देते हुए बताया कि शारदा चौक से जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक पहुंचेगा। विसर्जन स्थल तक झांकी मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। टाटीबंध, भनपुरी, तेलीबांधा और पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

यहां रहेगा पार्किंग की व्यवस्था (Raipur Traffic Update)

चल समारोह में शामिल होने रायपुर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, रजबंधा मैदान, शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान, सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम, गांधी मैदान, भैंसथान मैदान, जवाहर मार्केट और हिंद स्पोर्ट्स मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की है।

टाटीबंध से आने वालों के लिए (Raipur Traffic Diversion)

Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory टाटीबंध की ओर से आने वाले वाहन महोबा बाजार, चौबे कालोनी, समता कालोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक होते हुए शास्त्री चौक की ओर जा सकेंगे। टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-1 होते हुए पचपेड़ी नाका मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। भनपुरी की ओर से आने वाले वाहन फाफाडीह चौक से रेलवे स्टेशन चौक और तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर जा सकेंगे। तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहन तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा कालीबाड़ी मार्ग का भी उपयोग किया जा सकेगा। पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले वाहन पचपेड़ी नाका चौक से टिकरापारा चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक जा सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.