रामपुकार सिंह होंगे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, 3 जनवरी को राज भवन में लेंगे शपथ
रामपुकार सिंह होंगे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, 3 जनवरी को राज भवन में लेंगे शपथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के बनने के बाद से ही मंत्री ,स्पीकर और प्रोटेम स्पीकर को लेकर बहुत अधिक अटकलें लगाई जा रही थी। मंत्री पद की शपथ के बाद भूपेश सरकार ने अब प्रोटेम स्पीकर की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण की तारीख का भी ऐलान कर दिया है।
जिसके तहत कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह 3 जनवरी को राज भवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उन्हें शपथ दिलाएंगी।इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सक्ती विधानसभा से चुने गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आला कमान ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है। वहीं, प्रोटेम स्पीकर बनाए गए रामपुकार सिंह को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव विधानसभा में चार जनवरी को ही होगा इसके साथ ही 5 जनवरी को विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर चर्चा 9,10 एवं 11 जनवरी को होगी। इसी बीच नई सरकार अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। 11 जनवरी के बाद सदन को फरवरी माह तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

Facebook


