प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 14, 2018 3:27 am IST

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर आ रहे हैं जहां वे बोहरा समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे और दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैयदना साहब से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे इंदौर में करीब 1 घंटा 20 मिनट रहेंगे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली से रवाना होकर 10 बजकर 35 मिनट पर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्य़क्रम में शिरकत कर पीएम मोदी 11 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

पढ़ें- राफेल घोटाले पर गुलाम नबी के बोल, कहा-आजादी के बाद रक्षा सौदे में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाली है। सुरक्षा एजेंसियो ने पीएम की यात्रा के पहले आतंकी हमले की आशंका जताई है। एजेंसियों को इनपुट मिले है कि आतंकी महिला के भेष में कार्यक्रम में घुस सकते हैं। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया है। इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने इनपुट के बाद पीएम की फोर लेयर सिक्युरिटी की व्यवस्था की है।

पढ़ें- जम्मू कश्मीर में तीन मुठभेड़ में आठ आतंकी ढेर, 12 जवान घायल

पीएम की सुरक्षा में एयरपोर्ट से लेकर सैफी नगर मस्जिद तक करीब बारह सौ अधिकारियों सहित जवानों की ड्यूटी लगाई गयी है। कार्यक्रम में मोदी की सुरक्षा में 3500 जवानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है और जर्मन तकनीक के 125 से ज्यादा कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रधानमंत्री के इंदौर आने और जाने के समय कुल 20 मिनट के लिए इंदौर नो फ्लाइंग जोन होगा।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में