अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भाग लेने संघ प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी पहुंचे ग्वालियर
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भाग लेने संघ प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी पहुंचे ग्वालियर
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 8 मार्च से ग्वालियर में होने जा रही है। इससे पहले बैठक में भाग लेने के लिए सर संघ चालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैयाजी जोशी आज आ गए है। बैठक ग्वालियर के सरस्वती शिशु मंदिर केदार धाम में हो रही है। तो वही सभा की बैठक में पारित किए जाने वाले प्रस्तावों को लेकर संघ की केन्द्रीय समिति के चुनिंदा सदस्यों के सदस्यों के साथ मोहन भागवत 3 मार्च को बैठक करेंगे।
ये भी पढ़ें –राहुल गांधी ने मंच से दिया नरेंद्र मोदी को चैलेंज ,अगर वो सच्चे हैं तो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर करें बहस
आरएसएस प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले विभिन्न स्तरों पर बैठक के बाद एक से लेकर तीन संख्या में प्रस्ताव और बैठक की कार्ययोजना तय कर ली जाएगी। तैयार प्रस्तावों को प्रतिनिधि सभा की बैठक में रखा जाएगा। सभा की बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी के अलावा क्षेत्रीय, प्रांतीय इकाई, विभाग प्रचारक, अनुसांगिक संगठनों के चुनिंदा प्रतिनिधि शामिल होंगे। ग्वालियर व मप्र में यह बैठक पहली बार हो रही है। लगभग 1700 सदस्यों के साथ होने वाली इस बैठक के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कहा जा रहा है कि आरएसएस की सभा बैठक में पुलवामा कांड, भारत-पाक के बीच बन रही स्थितियों पर चर्चा होगी। चूंकि बैठक लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हो रही है, इसलिए यह भी माना जा रहा है कि चुनावों पर भी चर्चा होगी।

Facebook


