4 करोड़ की लागत से बने अंडरब्रिज पर अव्यवस्थाओं का अंबार, नागरिकों का चलना हुआ मुश्किल
4 करोड़ की लागत से बने अंडरब्रिज पर अव्यवस्थाओं का अंबार, नागरिकों का चलना हुआ मुश्किल
रायपुर। रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण रायपुर के मोवा रेलवे क्रासिंग पर 4 करोड़ की लागत से बने अंडरब्रिज पर लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। 15 दिन पहले बने लोकार्पित ब्रिज की आज तक सफाई नहीं हुई है। .जिसके कारण वाहनों के गुजरते ही यहां धूल का गुबार उठने लगता है।जिसके चलते वहां चालकों का सांस लेना तकमुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें –बद्रीनाथ के कपाट खोलने की घोषणा, 10 मई सुबह 4:15 बजे विधि विधान के साथ करेंगे भगवान का दर्शन
वही तकनीकि खामियों के कारण पूरे रास्ते में पानी भरने लगाता और जिसके कारण जगह -जगह से सड़क उखड़ने लगी। है। .चौंकाने वाली बात यह है की 24 जनवरी को लोकापर्ण के तुंरत बाद ही सासंद रमेश बैस और महापौर प्रमोद दुबे ने यहां की सफाई समेत गुणवत्ताहीन सड़क की जांच के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी अब तक इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया है। अधिकारियों से पूछने पर वे टालमटोल जवाब देकर बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Facebook


