Rohit Sharma Slip Viral Video: बस से स्लिप होकर गिरे रोहित शर्मा, तो विराट का रिएक्शन देख हैरान रह गए फैंस, देखें वायरल वीडियो
Rohit Sharma Slip Viral Video: बस से स्लिप होकर गिरे रोहित शर्मा, तो विराट का रिएक्शन देख हैरान रह गए फैंस, देखें वायरल वीडियो
Rohit Sharma Slip Viral Video: बस से स्लिप होकर गिरे रोहित शर्मा, तो विराट का रिएक्शन देख हैरान रह गए फैंस, देखें वायरल वीडियो /image: Social Media
- वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 8 विकेट से जीता पहला वनडे
- विराट कोहली ने नाबाद 139, शुभमन गिल ने जड़ा शतक
- बस की सीढ़ियों पर फिसले रोहित शर्मा, विराट हुए चिंतित
तिरुवनंतपुरम। Rohit Sharma Slip Viral Video: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (India vs West Indies ODI) के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया, इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 296 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए। इस पारी में विराट कोहली के साथ ही कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार मैच जिताऊ पारी खेली और शतक जड़ा। 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
वीडियो जमकर हो रहा वायरल
Rohit Sharma Slip Viral Video जब मैच के बाद टीम इंडिया ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम से होटल लौट रही थी, तब पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ हादसा हो गया। बस की सीढ़ियों पर बुरी तरह फिसल गए। जिसका विदेओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि तरह रोहित का पैर सीढ़ी से फिसल गया, जिसके बाद वहां मौजूद सपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर उन्हें संभाला। राहत की बात यह है कि रोहित शर्मा को चोट नहीं लगी। वहीं वीडियो में रोहित शर्मा के फिसलने के बाद कोहली का रिएक्शन (Virat Kohli Reaction) भी सामने आया है। विराट रोहित को लेकर काफी चिंता में आ गए।
Rohit Sharma 𝗦𝗹𝗶𝗽𝗽𝗲𝗱 from the Bus 😱
While returning to the hotel after winning the first ODI against the West Indies, Rohit Sharma slipped badly on the stairs of the team bus. 😥
– Everyone was celebrating India's win, but Virat Kohli was 𝘀𝘁𝘂𝗻𝗻𝗲𝗱 to see Rohit. 😭 pic.twitter.com/T01Lf4tJsb
— Mukku (@Cric_Mukku) September 28, 2026
सीरीज में भारत ने 1-0 से आगे
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 296 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए। इस पारी में विराट कोहली के साथ ही कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार मैच जिताऊ पारी खेली और शतक जड़ा। 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। रोहित (Rohit Sharma Latest News) ने 35 गेंदों में 32 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जड़े. उनके आउट होने के बाद आए विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की। शुभमन गिल (Shubman Gill Century) ने 108 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 110 रन बनाए।
कोहली ने बनाए ये रिकार्ड्स
कोहली ने इस शतक जड़कर अपने 15,000 वनडे रन पूरे किए, वह ऐसा करने वाले सचिन के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 वनडे शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें

Facebook


