मप्र : विधानसभा मानसून सत्र 2 दिन पहले ही खत्म, कांग्रेस ने किया जमकर हंगामा

मप्र : विधानसभा मानसून सत्र 2 दिन पहले ही खत्म, कांग्रेस ने किया जमकर हंगामा

मप्र : विधानसभा मानसून सत्र 2 दिन पहले ही खत्म, कांग्रेस ने किया जमकर हंगामा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 26, 2017 2:32 pm IST

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज जोरदार हंगामा हुआ… जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए खत्म कर दी गई… यानी विधानसभा का मानसून सत्र दो दिन पहले ही खत्म कर दिया गया… इससे नाराज कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया… सदन के अंदर भी और बाहर भी… नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक सीएम हाउस घेरने के लिए पदयात्रा के रूप में विधानसभा से बाहर निकले… लेकिन थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया… इस दौरान कांग्रेस विधायकों और पुलिस के बीच जमकर बहस भी हुई… इधर पुलिस ने कई विधायकों को गिरफ्तार कर लिया और अपने वाहन में बैठा दिया… इससे नाराज कांग्रेस विधायक यहीं पर धरने पर बैठ गए… बाद में पुलिस सभी को अपने वाहन में बैठा कर ले गई।

दरअसल कांग्रेस ने आज सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव देकर सरकार से चर्चा की मांग की थी… चर्चा की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सदन में हंगामा कर दिया… गर्भगृह में जाकर नारेबाजी की… और विधानसभा परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया… बाद में जब सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई… तो ये हंगामा और बढ़ गया… और विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन हुआ… इधर भारी हंगामे के बीच सत्ता पक्ष ने 6 अहम विधेयक पास करा लिए… और विपक्ष के हंगामे को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। 


लेखक के बारे में