भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पहली बार कमलनाथ विधायकों की क्लास लेने जा रहे हैं, कमलनाथ ने प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को रात 8 बजे होने वाली बैठक मे हाजिर रहने के निर्देश दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की तरफ से विधायकों को हिदायत दी गई है कि वो पूरी तैयारी से आएं।
यह भी पढ़ें – क्या नर्मदा के 5 किमी के दायरे में पूर्णतः शराबबंदी हुई? जानिए सच
शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लिए नया प्लान लेकर आएं, ताकि चुनावी साल मे बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिलाफत कांग्रेस मजबूती से कर सके। कांग्रेस के सीनियर एमएलए गोविंद सिंह ने इशारा भी दिया है कि कांग्रेस विधायकों को क्षेत्रवार नयी जिम्मेदारियां भी बैठक मे चर्चा के बाद दी जा सकती हैं।
वेब डेस्क, IBC24