भोपाल। मध्य प्रदेश में बच्चियों के साथ लगातार हो रही घटनाओं को लेकर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा है कि पोर्न साइट्स के कारण रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने इसके पीछे गृह मंत्रालय के सर्वे का तर्क दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एक सर्वे कराया है, जिसमें सामने आया है कि पोर्न साइट्स के चलते रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं।
देखें वीडियो –
मंत्री ने कहा है कि पोर्न साइट्स पर बेन के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। हालांकि अब तक 25 पोर्न साइटस बेन की जा चुकी हैं।
वेब डेस्क, IBC24