ट्रेन से गिरकर महिला पुलिस की मौत,शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा में थी तैनात
ट्रेन से गिरकर महिला पुलिस की मौत,शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा में थी तैनात
सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ड्यूटी में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी की चलती ट्रेन से गिर कर मौत हो गई, मृतक महिला पुलिसकर्मी का नाम विभा द्विवेदी है, जो सतना पुलिस लाइन में पदस्थ थीं और रीवा जिले की रहने वाली थी।
पढ़ें- ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 90 हजार भारी वाहनों के थम गए पहिए
आपको बता दें CM शिवराज सिंह चौहान के जन आशीर्वाद यात्रा की आखरी सभा सतना के उचेहरा में आयोजित थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री को रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना होना था, विभा द्विवेदी की ड्यूटी उचेहरा रेलवे स्टेशन में लगाई गई थी, कार्यक्रम में देरी की वजह से मुख्यमंत्री का ट्रेन से जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया।
पढ़ें- दमोह में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग,वकील नहीं लड़ेंगे आरोपी का केस
जिसके बाद उचेहरा रेलवे स्टेशन में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदल दी गई, महिला पुलिसकर्मी उचेहरा रेलवे स्टेशन से सतना की ओर वापस आ रही थी, चलती ट्रेन से अचानक उसका पैर फिसल गया और विभा द्विवेदी रेलवे ट्रैक पर आ गिरी। सिर पर गंभीर चोट आने पर उन्हें उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल सतना में इलाज के दौरान विभा की मौत हो गई। सतना पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर घटना की पूरी जांच कर रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


