कांग्रेस पर भाजपा का तंज- जिसका घर में विश्वास नहीं, वे अविश्वास प्रस्ताव ला रहे

Ads

कांग्रेस पर भाजपा का तंज- जिसका घर में विश्वास नहीं, वे अविश्वास प्रस्ताव ला रहे

  •  
  • Publish Date - June 25, 2018 / 06:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरु हुआ। सदन में जाने से पहले कांग्रेस विधायकों ने ई-टेंडरिंग्। घोटाले को लेकर नारेबाजी की इससे पहले शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा ने एक बार फिर तंज कसा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि जिसका घर मे विश्वास नहीं है, वे अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं।

वहीं कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की। इधर संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अकेले आए। विधानसभा में कोई विधायक उनके साथ नहीं आया। 10 दिन पहले आरोप पत्र देना था वो भी दस दिन पहले नहीं दियाजब दिया तो उसमें नेता प्रतिपक्ष के हस्ताक्षर नहीं थेविधानसभा सचिवालय ने उनके घर भेजकर आरोप पत्र पर हस्ताक्षर करवाए। उसमें भी सभी विधायकों के हस्ताक्षर नहीं थेअविश्वास प्रस्ताव के आरोप पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं, उनपर कई बार चर्चा हो चुकी है। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को काल्पनिक बतात हुए कहा कि विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है।

यह भी पढ़ें : पुलिस परिवार आंदोलन रोकने शहर छावनी में तब्दील, इन थानों के पुलिसकर्मी किए गए नजरबंद

इस मामले में गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि विपक्ष चर्चा में व्यवधान पैदा करता हैअविश्वास प्रस्ताव पर स्पीकर का जो फैसला होगा वो मान्य होगा

वेब डेस्क, IBC24