‘मध्य प्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन से बेहतर’ शिवराज के बयान पर सिंधिया का वार

‘मध्य प्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन से बेहतर’ शिवराज के बयान पर सिंधिया का वार

‘मध्य प्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन से बेहतर’ शिवराज के बयान पर सिंधिया का वार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: October 25, 2017 7:32 am IST

अमेरिका दौरे पर गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की सड़क को अमेरिका की सड़क से बेहतर बताया है. सीएम शिवराज ने अपने एक बयान में कहा था कि जब मैं अमेरिकी एयरपोर्ट पर उतरा और वहां से रोड पर चला तो मुझे यहां की सड़क से बेहतर एमपी की सड़क लगी. 

 

वहीं MP की सड़कें वॉशिंगटन से बेहतर’ सीएम शिवराज के इस बयान का सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजाक बनने के बाद अब विपक्ष ने भी चुटकी ली है.

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर रीट्वीट कर निशाना साधा है.  

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी शिवराज के बयान पर चुटकी ली है उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है कि शिवराज जी वाशिंगटन में प्रदेश की सड़कों की तारीफ करते हैं मगर CM की गृह विस बुधनी की सड़कों का बुरा हाल है



 

विपक्ष के आरोपों के बीच प्रदेश के PWD मंत्री रामपाल सिंह ने बयान दिया है उन्होंने कहा है देश में मध्य प्रदेश की सड़कों की सरहाना हो रही है. हम गौरव के साथ कह सकते हे देश और दुनिया सबसे अच्छी सड़के हम बना रहे है. 

”कांग्रेस के टाइम पर थी तन डोले मन डोले सड़के थी’ उस जमाने को याद करते हैं तो मन में कष्ट हो जाता है। सीएम को लगा की मध्य प्रदेश में अच्छा काम किया है उन्होंने सच्चाई सबके सामने रखी.

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में