फिरौती के लालच में पड़ोसी ने किया छात्र को अगवा फिर की हत्या, जंगल में मिला शव

फिरौती के लालच में पड़ोसी ने किया छात्र को अगवा फिर की हत्या, जंगल में मिला शव

फिरौती के लालच में पड़ोसी ने किया छात्र को अगवा फिर की हत्या, जंगल में मिला शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 8, 2018 3:47 am IST

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में चार सितंबर से लापता हुए आठवीं क्लास के छात्र की लाश कल कनकपुर के जंगल में मिली। इसके साथ ही ये खुलासा भी हो गया कि पड़ोसी ने ही फिरौती की खातिर पहले उसका किडनैप किया। फिर हत्या करने के बाद लाश जंगल में फेंक दी थी। पुलिस के मुताबिक अपहरण और हत्याकांड का आरोपी साहिल बारी है।

पढ़ें-रमन के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य संयोजकों का धरना खत्म,11 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे मुलाकात

जिसे इस बात का कहीं से पता चला था कि इजाहन के पिता के खाते में काफी पैसे हैं और इसी लालच में उसने अपने दो अन्य साथियों शमशेर खान और राजा खान के साथ ये अपहरण की प्लानिंग की। चार सितंबर को जब इजाहन स्कूल से लौट रहा था, तो आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया और फिर जंगल की ओर ले गए।

पढ़ें-बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के सीएम होंगे शामिल

वहां छात्र जब शोर मचाने लगा, तो आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं उनके पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्कार्फ को जब्त कर लिया है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में