चुनाव करा कर लौट रहे मतदान दल पर हमला, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

चुनाव करा कर लौट रहे मतदान दल पर हमला, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

चुनाव करा कर लौट रहे  मतदान दल पर हमला, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 11, 2019 12:25 pm IST

नारायणपुर। नारायणपुर के ओरछा की मुठभेड़ में एक नक्सली को सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ओरछा हेलीपेड के पास जवानो पर नक्सलियों ने हमला किया था। उसके बाद जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य मारा गया है।

इस घटना के बाद पुलिस और मतदान दल के सभी लोग सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तीन बजे बस्तर संसदीय क्षेत्र के ओरछा में तीन बजे मतदान का समय सीमा समाप्त हो गई. घोर नक्स्ल प्रभावित ओरछा से मतदान दल वापस लौट रहा था। इसी दौरान हैलीपैड पर पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया। मिली जानकारी के मुताबिक ओरछा से 8 मतदान दल की पहली खेप दो हेलीकाप्टर से वापस नारायणपुर पहुंच चुकी है। .


लेखक के बारे में