उफनती नर्मदा में आजादी के दीवानों ने निकाली अनोखी तिरंगा यात्रा

उफनती नर्मदा में आजादी के दीवानों ने निकाली अनोखी तिरंगा यात्रा

Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: August 14, 2018 7:43 am IST

जबलपुर। अगस्त के महीने में देश की आबो हवा में एक अजब सी खुशबू होती है और इनके पीछे है आजादी के मतवालों का वो बलिदान जिसने हमें दो सौ साल की गुलामी से मुक्ति दिलाई,आजादी के उन्हीं  दीवानों के बलिदान को सलामी देने जबलपुर में आज़ादी  के दीवाने नौजवानो ने एक अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली,जिसके तहत स्वाधीनता दिवस से एक दिन पहले उफनती नर्मदा में ये दीवाने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 10 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा तैरते हुए पूरी की,इस यात्रा में महिलाएं और छोटे बच्चे भी उत्साह से तैरते हुए शामिल हुए। 

ये भी पढ़ें –बेलगाम कंटेनर ने एसआई को रौंदा, थाना प्रभारी की मौके पर मौत

जबलपुर में उफनती नर्मदा भी आजादी के दीवानो का जोश और जज्बा कम नहीं कर पाई, दो साल के बच्चे से लेकर साठ साल के बुजुर्गों ने भी जोश के साथ तिरंगा लेकर नर्मदा की लहरों को चीरते हुए दस किलोमीटर लम्बी अखंड भारत यात्रा तैरते हुए पार की,जोश इतना कि महिलाएं भी पीछे नहीं रही और वे भी हांथों में तिरंगा लेकर कंधे से कन्धा मिलाकर उनके साथ तैरती रही। यह दृश्य इतना मनोरम था कि नर्मदा की धारा तिरंगा के रंगों में बहती नजर आ रही थी,यात्रा में शामिल होने आये लोगो का कहना है कि देश में एकता और अखंडता के साथ देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले सैनिको को संदेश देना था की पूरा देश उनके साथ है।दरअसल अखंड भारत यात्रा का उद्देश्य लोगों में देश भक्ति का जज्बा जगाना है, उफनाती नर्मदा नदी में हाथो में तिरंगा लेकर ग्वारीघाट से तिलवाराघाट तक जाने वाली इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह था,ये यात्रा हर साल लोगों में देश प्रेम का जज्बा जगाने और सीमा पर देश की रक्षा करने वाले शहीदों के सम्मान में निकली जाती है।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में