मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली, हथियार बरामद

मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली, हथियार बरामद

मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली, हथियार बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: July 2, 2018 7:10 am IST

बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बस्तर में पुलिस को लगातार मिल रही सफलता के बीच आज मुठभेड़ में जवानों ने एक और नक्सली मार गिराया। घटनास्थल से एक इंसास रायफल और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की सर्चिंग पार्टी जिले के गंगालूर थाना इलाके के एट्टापाल के जंगलों में गश्त पर थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने जगह बनाते हुए जवाबी हमला बोला। दोनों ओर से जमकर फायरिंग होने के बाद एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया जबकि बाकी निकल भागने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज, दी गई दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि

बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है और साथ ही वहां से हथियार और दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद हुए हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में