सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया,दो नक्सली गिरफ्तार, 4 आईईडी के साथ 16 हथियार जब्त

Ads

सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया,दो नक्सली गिरफ्तार, 4 आईईडी के साथ 16 हथियार जब्त

  •  
  • Publish Date - August 6, 2018 / 07:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

सुकमा। सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने मुठभेड़ में 15 माओवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने मौके से दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक पांच लाख रूपए का इनामी नक्सली है जबकि महिला नक्सली है। जिसके पैर में गोली लगी है। नक्सलियों से 16 देसी बंदूके भी बरामद हुई है। आपको बतादें नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को एक और कामयाबी मिली है फोर्स ने मौके से 4 आईईडी भी बरामद की है। मुठभेड़ कोंटा और गोलापल्ली थाने के पास हुई।

आपको बतादें सीएम रमन सिंह ने हाल ही बयान दिया था कि नक्सली या तो समाज की मुख्यधारा में जुड़ जाएं या फिर मरने को तैयार रहें। इस घटना से सीएम के बयान को जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बतादें घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है 

देखें वीडियो-

पढ़ें- दुर्ग-भिलाई में डेंगू से महीने भर में तीन लोगों की मौत, 70 से ज्यादा मरीजों का इलाज जारी

फोर्स ने बताया कि मुठभेड़ कोंटा के नुलकातुंग गांव के पास हुआ है। नक्सलियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह चलाया था। इस दौरान भी पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सुरक्षाबलों का नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुए जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। एसपी अभिषेक मीणा के मुताबिक मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। कार्रवाई में फोर्स को भारी पड़ता देख कई नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। 

पढ़ें- विधानसभा की मिट्टी अमरनाथ में चढ़ाकर लौटे रामलाल,कहा- चौथी बार भी रमन की होगी सरकार

फोर्स की माने तो सुरक्षाबल इन पर कड़ी नजर बनाए रखी थी। फोर्स लगातार ऑपरेशन प्रहार तीन के अंतर्गत माओवादियों के मांद में घुसकर उनके अड्डों को तबाह करने में जुटी है। हालही में नक्सलियों ने बैनर पोस्ट फेंककर दावा किया था। कि बीते दो सालों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में करीब 250 नक्सलियों की मौत हो गई है। जिससे माओंवादियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। 

 

वेब डेस्क, IBC24