धमतरी के मांदागिरी-तेंदूडोंगरी पहाड़ी पर मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

धमतरी के मांदागिरी-तेंदूडोंगरी पहाड़ी पर मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

धमतरी के मांदागिरी-तेंदूडोंगरी पहाड़ी पर मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 5, 2018 3:18 am IST

धमतरी। धमतरी के मांदागिरी-तेंदूडोंगरी पहाडी पर नक्सलियो से हुई मुठभेड बाद रायपुर रेंज आईजी दीपांशु काबरा ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए सरेंडर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

पढ़ें- स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा में 4 और दीपावली में 7 दिनों की छुट्टियां, देखिए आदेश

आपको बता दें कि धमतरी पुलिस ने मुठबेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली LOS का प्रभारी कमांडर जय सिंह मंडावी को मार गिराया गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। ई-30 टीम के मौके पर पहुंचते ही नक्सली फायरिंग करते हुए भागे जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग की।

पढ़ें- बीजेपी की घोषणा पत्र समिति में रमन-बृजमोहन जैसे दिग्गजों के साथ ओपी चौधरी को भी तरजीह

करीब आधा घंटे चली फायरिंग के बाद इलाके की सर्चिंग में एक नक्सली का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान गोबरा LOS प्रभारी कमांडर जय सिंह मंडावी के रूप की गई। पुलिस की इस सफलता पर सीएम रमन सिंह ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में