नक्सलियों ने किया 6 ग्रामीणों का अपहरण, एक अभी भी कब्जे में
नक्सलियों ने किया 6 ग्रामीणों का अपहरण, एक अभी भी कब्जे में
बीजापुर। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में 6 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। बाद में पिटाई करने के बाद 5 को तो छोड़ दिया लेकिन एक ग्रामीण अभी भी उनके कब्जे में है
बताया जाता है कि हाउंड आपरेशन की मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने उसूर थाना इलाके के 5 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद उनमें से 5 को तो छोड़ दिया गया, लेकिन एक ग्रामीण अभी भी नक्सलियों के कब्जे में है।
यह भी पढ़ें : बीजापुर में 12 नक्सली गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले आज सुबह ही जिल्का पुलिस ने 12 नक्सलियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी गश्त पर निकली थी। गिरफ्तार सभी नक्सली लूटपाट, सड़क खोदने व हत्त्या के प्रयास में शामिल थे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


