छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में भेजे जायेंगे 7 हजार सीआरपीएफ जवान

Ads

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में भेजे जायेंगे 7 हजार सीआरपीएफ जवान

  •  
  • Publish Date - August 21, 2018 / 01:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

छत्तीसगढ़। केंद्र से मिलने वाले CRPF के 7 हजार जवानों को बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में मुस्तैद किया जाएगा । CRPF की 7 बटालियन के इस जवानों को सुकमा,दन्तेवाड़ा और बीजापुर के उन इलाकों में तैनात किया जाएगा जहां नक्सली सड़क निर्माण में बाधा बन रहे है । डीजी   नक्सल डीएम अवस्थी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में और कैम्प खोले जाने के लिए अतिरिक्त बटालियन की मांग की गई थी ।

ये भी पढ़ें –कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में एएसआई गिरफ्तार, चौथी बटालियन में है पदस्थ

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में तैनात CRPF की 7 बटालियन को छत्तीसगढ़ भेजने का निर्णय लिया गया है । डीजी  नक्सल का कहना हैं कि इन 7 बटालियन के मिलने से निश्चित रूप से नक्सल आपरेशन में तेजी आएगी ।इधर चर्चा ये भी हैं कि नक्सली उन्मूलन के मिशन 2022 के लक्ष्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ में पुलिस और फोर्स की ताकत बढ़ाने के लिए इन बटालियन के 7 हजार जवानों को छत्तीसगढ़ में मुस्तैद किया जा रहा है ।

वेब डेस्क IBC24