तीन प्रदेश की पुलिस मिलकर करेगी नक्सलियों का खात्मा, बार्डरलेस अभियान चलाने की तैयारी

तीन प्रदेश की पुलिस मिलकर करेगी नक्सलियों का खात्मा, बार्डरलेस अभियान चलाने की तैयारी

तीन प्रदेश की पुलिस मिलकर करेगी नक्सलियों का खात्मा, बार्डरलेस अभियान चलाने की तैयारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: July 15, 2018 10:36 am IST

मध्यप्रदेश।नक्सलियों के एमएमसी जोन के खिलाफ अब तीन प्रदेश  की पुलिस मिल कर निपटने की तैयारी कर रही है। इसी रणनीति की तैयारी में शुक्रवार को तीन प्रदेश के छह जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने सयुक्त रूप से बैठा संपन्न हुई। 

ये भी पढ़ें –टैक्सी ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

बता दें कि यह बैठक मध्यप्रदेश  के नक्सल ऑपरेशन के एडीजी ने बालाघाट जिले के बडगांव स्थित कोबरा बटालियन के कैंप में आहूत की गई थी।   बैठक में एडीजी संजीव कुमार के अलावा,आई वेंकटेश्वर,डीआईजी इरसाद अली साथ ही बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कबीरधाम, राजनांदगांव व महाराष्ट्र  के गोदिंया जिले के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए । इस बैठक में संजीव कुमार ने तीन माह में तीनों प्रदेश में हुई नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही  नक्सलियों के खिलाफ बार्डरलेस अभियान चलाने के लिए मुहिम तेज करने की बात कही। 

ये भी पढ़ें –सिरफिरे आशिक रोहित ने कहा मैं मरना चाहता हूं

बता दें कि  कवर्धा जिला अब नक्सली जिला घोषित  किया जा चुका है जिसकी पुष्टि  भी हो चुकी है,जिले में लगातार हो रहे नक्सलियों की ग्रामीणों के साथ बैठक व नक्सली मुठभेड किसी से छिपी नहीं है लेकिन सबसे बडी चिंता की बात यह है कि बस्तर में बढते दबाव के बाद अब नक्सलियों के बडे नेता कवर्धा को केन्द्र मानकर एमएमसी जोन गठित कर चुके है, जो कि महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश  व छत्तीसगढ को मिलाकर बनाया गया है। इसका केन्द्र कवर्धा जिले कटेमा, मुडकुद्दो जैसे गांव होगा, जो कि तीनों ही प्रदेश की सीमाओं से लगा हुआ क्षेत्र है।

ये भी पढ़ें –पाकिस्तान की चुनावी रैलियों में आतंकियों का हमला, 133 लोगों की मौत, 120 से ज्यादा घायल

 बता दें कि इस बैठक में सबसे पहले नक्सलियों के बढते पैठ का खत्म करने पर चर्चा  हुई जिसके लिए प्रदेश  की सीमाओं को  बंधन मुक्त रखने पर जोर दिया गया है। इस दौरान यह भी तय हुआ कि बरसात के दिनों में भी लगातार तीनों ही प्रदेश में नक्सल मुक्त करने की मुहिम जारी रहेगी । 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में