साथियों को गोली मारने वाले जवान को नक्सलियों ने दिया समर्थन

साथियों को गोली मारने वाले जवान को नक्सलियों ने दिया समर्थन

साथियों को गोली मारने वाले  जवान को नक्सलियों ने दिया समर्थन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 27, 2017 7:50 am IST

दंतेवाड़ा। नक्सलियों और जवानों की ज़िंदगी में ज्यादा फर्क नहीं होता दोनों अपने अपने कर्तव्यों से बंधे होते है और दोनों के किसी काम में समानता हो तो फिर एक दूसरे को समर्थन देना तो बनता ही है न ?  छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाली घटना जिसमे  बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप के एक जवान ने अपने चार साथियों को मौत के घाट उतार दिया था। उस जवान का समर्थन करते हुए नक्सलियों ने किरंदुल के पेरपा इलाके में पर्चा फेंका है। जिसमें उन्होंने साथियों को मौत के घाट उतारने की घटना को सही बताया गया है।

ये भी पढ़े — सीआरपीएफ कैंप गोलीकांड के आरोपी जवान का वीडियो वायरल, नहीं दिखा पछतावा

पर्चे में लाल स्याही से नक्सलियों ने लिखा है कि बासागुड़ा में सीआरपीएफ जवान संतकुमार के बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुठभेड़ के नाम पर पुलिस आदिवासियों की हत्या कर रही है। इसके जवाब में संतकुमार ने जो रास्ता अपनाया, उसे ही अपना लो। हालांकि किरंदुल पुलिस तक यह पर्चा नहीं पहुंचा है, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें संदेश के नीचे सीपीआई माओवादी दरभा डिवीजन लिखा है।किरंदुल थानेदार जेपी गुप्ता ने बताया कि पेरपा चौक के पास पर्चा मिलने की सूचना उन्हें भी मिली है, लेकिन सर्चिंग पर निकली पार्टी को ऐसा कुछ नहीं मिला है। हो सकता है कि वहां गुजरने वाले लोग उठा कर ले गए हों।


लेखक के बारे में