नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर लगाया लूट, चोरी और हत्या का आरोप
नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर लगाया लूट, चोरी और हत्या का आरोप
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम से जारी किए गए नक्सल पर्चे में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के बटालियन जोन में चलाए गए सघन अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया है नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे में लिखा गया है की दिसम्बर 4 से 6 तक सुकमा जिले में कोबरा सीआरपीएफ डीआरजी एंव एसटीएफ बलों द्वारा बड़ा ऑपरेशन लाँच कर दस गांवों के 110 घरों से सोना चांदी पैसा मुर्गा समेत सम्पत्ति को लुटने का आरोप नक्सलियो ने सुरक्षाबलों पर लगाया है, साथ ही नक्सलियों ने मुकरम एंव चिंतलनार कैम्प से आए जवानों द्वारा मेट्टागुड़ा के किसान माडवी सोमड़ा वड्डे पर अंधाधुँध फायरिंग करते हूए हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
चरम पर आरटीओ का भ्रष्टाचार, विदेशी पर्यटकों को जारी किया लाइसेंस
नक्सलियों ने सल्लातोंग, टोंडामरका, छोटे केड़वाल, सिंघनमड़गु एंव एलमागुंडा गांवो से बीस ग्रामिणों को सुरक्षाबलो द्वारा अरेस्ट कर ले जाने का आरोप भी सुरक्षाबलों पर लगाया है। जिन्हे बीना शर्त रिहा करने की माँग की जा रही है। वहीं नक्सलियों ने ग्रामिणों की सिलाई मशीन राईस मिल साइकल एंव मोटरसाईकिल भी सुरक्षाबलो द्वारा जलाए जाने का आरोप लगाया है, नक्सलियों ने निंदा भी की है नक्सलियों ने कन्नेमरका गाँव के ग्रामिणों पर अंधाधुध फायरिंग करने का भी आरोप सुरक्षाबलो पर लगाया गया है जबकी पुलिस सभी आरोपों को खारिज करते हूए हर ऑपरेशन के बाद नक्सलियों द्वारा लगाए जाने वाला आरोप बता रही है। पुलिस अफसरों ने नक्सलियों के खिलाफ बेहतर एंव आगे भी इसी तरह के ऑपरेशन जारी रखने की बात कही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


