अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही महिला ने कर ली थी खुदकुशी, नायब तहसीलदार निलंबित

अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही महिला ने कर ली थी खुदकुशी, नायब तहसीलदार निलंबित

अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही महिला ने कर ली थी खुदकुशी, नायब तहसीलदार निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 5, 2019 2:19 pm IST

धमतरीः अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला द्वारा खुदकुशी करने के मामले को लेकर कलेक्टर रजत बंसल ने नायब तहसीलदार प्रियंका बंजारा को निलंबित कर दिया है। वहीं, कलेक्टर बंसल ने यह भी कहा है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर तहसीलदार प्रियंका बंजारा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आदिवासी समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।

Read More: सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

गौरतलब है कि बीते दिनों नायब तहसीलदार और पुलिस टीम शनिवार को कुरुद थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध करने, अधिकारियों ने उसे नियमों को हवाला देकर समझाया। लेकिन ​महिला नहीं मानी और अधिकारियों के सामने ही मिट्टी का तेल पी लिया। इस घटना के बाद महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ले दम तोड़ दिया।

Read More: अधिकारी और नेताओं को फोनकर युवक बोला- गॉड फादर बोल रहा हूं! 50 लाख दो वरना…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ZAfGyuNoHoo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"