मामूली विवाद में पड़ोसी ने पूर्व प्रधान और बेटे को गोली मारी

मामूली विवाद में पड़ोसी ने पूर्व प्रधान और बेटे को गोली मारी

मामूली विवाद में पड़ोसी ने पूर्व प्रधान और बेटे को गोली मारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 23, 2021 7:27 am IST

वाराणसी, 23 जनवरी (भाषा) चौबेपुर के पियरी गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र पांडेय और उनके पुत्र को मामूली विवाद में पड़ोसी ने गोली मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पांडेय एक दैनिक अखबार के काम करते हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनय कुमार सिंह ने बताया कि पांडेय और उसके पड़ोसी दीपक मिश्रा के बीच पुआल रखने को ले कर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था और मिश्रा ने पुआल हटाने को लेकर धमकी भी दी थी।

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह भी इसी बात को ले कर दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसी दौरान मिश्रा ने पांडेय पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पांडेय को बचाने गए उसके बेटे पवन पर भी मिश्रा ने गोलियां चला दीं और फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में